ProZ.com translation contests » Rules

1. प्रविष्टियां मूल कार्य की ही होनी चाहियें। मौजूदा अनुवादों (उदा. प्रकाशित) का पूरा या अंश में उपयोग या संदर्भित किया जाना निषिद्ध है और यह अयोग्यता का कारण बनेगा। यह संभव है कि किसी एक अन्य व्यक्ति के साथ काम किया जाये लेकिन प्रविष्टि प्रस्तुत करते समय उस व्यक्ति को एक भागीदार के रूप में अवश्य शामिल किया जाना चाहिये।
2. जब प्रतियोगिता चल रही हो तो प्रतियोगियों की पहचान गुप्त रहनी चाहिये। प्रतियोगिता या प्रतियोगिता मतदान के चालू रहने के दौरान, प्रतियोगियों को अपनी प्रविष्टियों या अपनायी गयी अनुवाद प्रक्रिया के बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिये। किसी सहकर्मी को ऐसी जानकारी देना जो यह निर्धारित करने में सहायक हो कि कौन सी प्रविष्टि किसकी है, अयोग्यता का आधार है।
3. प्रविष्टियों पर अनुमान लगाना अनुमत नहीं है। किसी प्रविष्टि को किसने दिया होगा इस पर अनुमान लगाना नियमों के विरुद्ध है।
4. प्रतियोगिता के दौरान प्रविष्टियों से संबंधित सार्वजनिक टिप्पणियां भी अनुमत नहीं हैं। प्रतियोगिता या प्रतियोगिता मतदान के चालू रहने के दौरान किसी ProZ.com उपयोगकर्ता द्वारा प्रविष्टियों के संबंध में सार्वजनिक टिप्पणियां (या स्रोत पाठ को अनुवाद करने के संभावित तरीके) अनुमत नहीं हैं। मंचों पर की गयी टिप्पणियों की समीक्षा नहीं की जाएगी और यदि वे सार्वजनिक की गयीं तो उनको हटा दिया जायेगा। मतदाताओं के बीच में इस तरह की प्रत्यक्ष चर्चा (उदा. ईमेल आदि) भी निषिद्ध है।
5. मतदाताओं को, किसी विशेष तरीके से मतदान करने के लिए उत्साहित करना नियमों के विरुद्ध है। मतदाताओं को किसी विशेष तरह से मतदान करने या किसी विशेष प्रविष्टि को चुनने के लिये उत्साहित करना अनुमत नहीं है। उपयोगकर्ताओं के एक विशेष समूह को (उदाहरण के लिये एक देश के उपयोगकर्ता) मतदान के लिये आमंत्रित करके परिणाम को प्रभावित करना भी निषिद्ध है।
6. किसी जीत की वैधता पर सार्वजनिक रूप से सवाल नहीं खड़े किये जाने चाहिये। यदि अन्याय की आशंका हो तो इसे साइट के कर्मचारियों को एक समर्थन अनुरोधअनुरोध के माध्यम सूचित किया जाना चाहिये।