VIA AI Looking for an interpreter? Remoto by ProZ.com connects you with an identity-verified interpreter by video or phone in about 60 seconds — 300+ languages, on demand or booked ahead. Try Remoto »

स्थल नियम

प्रोज.कॉम का उपयोग करने के लिए नियम

निम्नलिखित नियम प्रोज.कॉम के अनुवादक कार्यस्थल में खुशनुमा, परिणामोन्मुखी वातावरण को विस्तार देने और उसकी रक्षा करने के लिए बनाए गए हैं। इस स्थल का उपयोग करके आप इन नियमों से, और इनका पालन करने के प्रति, अपनी सहमति जताते हैं।


स्थल नियम

1 प्रोज.कॉम मंच केवल प्रोज.कॉम के दायरे में रहते हुए चर्चाएं चलाने के लिए हैं।
चर्चा के उचित विषयों में शामिल हैं भाषा और भाषाई सेवाएं (अनुवाद, दुभाषिए का काम, स्थानीयकरण, सबटाइटलिंग, इत्यादि), और अनुवाद पेशेवरों को रुचिकर लगनेवाले व्यावसायिक और तकनीकी मुद्दे। भाषा या अनुवाद, या भाषा या अनुवाद व्यवसाय से असंबद्ध पोस्टिंग निषिद्ध हैं। ऐसे पोस्टिंग की अनुमति नहीं है जो राजनीतिक, धार्मिक या अन्य रीति से विवादास्पद समझे जा सकते हों, या जिन्हें अन्य उपयोगकर्ता आपत्तिजनक मानें। [ अधिक विवरण के लिएइस स्थल के दायरे की परिभाषा देखें।]
2 पोस्टकर्ताओं से यह अपेक्षा रखी जाती है कि वे विवरणात्मक शीर्षक देकर अपने पोस्ट को उचित मंच में पोस्ट करेंगे।
चूंकि प्रोज.कॉम के मंच बहुत ही सक्रिय हैं, इस संसाधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। पोस्टिंगों का शीर्षक जहां तक संभव हो, पोस्टिंग के मुख्य विषय का समाहार होना चाहिए और उसे मुख्य विषय का वर्णन करना चाहिए। (ध्यान दें कि स्पष्टता और संग्रह (आर्काइव) की व्यवस्था हेतु मध्यस्थों को यह अधिकार दिया गया है कि वे पोस्टिंगों के शीर्षक को संपादित करें और उन्हें एक मंच से दूसरे मंच में स्थानांतरित करें। मध्यस्थ मंचों में पोस्ट किए गए संदेशों की धड़ (मुख्य भाग) को बदल नहीं सकते।)
3 एक से अधिक बार पोस्टिंग नहीं किए जा सकते।
एक ही विषय को बार-बार या एकाधिक मंचों में पोस्ट न करें।
4 पोस्ट किए गए विषयों से हटकर जवाब न दें।
किसी दूसरे सदस्य द्वारा शुरू किए गए विषय का जवाब देते समय, मूल विषय से न भटकें। यदि चर्चा को बदलना हो तो नई चर्चा शुरू करें।
5 दूसरों के विचारों का अनुमान करने का निषेध है।
बिना अनुमति के किसी दूसरे की ओर से टिप्पणी करना ('पारुल सोचती हैं...') निषिद्ध है।
6 जब किसी विषय को बंद कर दिया गया हो, तो उसकी चर्चा दुबारा नहीं छेड़ी जा सकती है।
जिन विषयों की चर्चाओं को प्रोज.कॉम के कर्मियों ने या मध्यस्थों ने बंद कर दिया हो या अदृश्य कर दिया हो, उन विषयों को दुबारा शुरू नहीं करना चाहिए। इस तरह के बंद कर दिए गए विषयों के बारे में जो पोस्ट भेजे जाएंगे, उन्हें संपादित नहीं किया जाएगा।
7 मंच के लिए निर्धारित भाषा का उपयोग करना चाहिए।
प्रत्येक मंच के लिए कामकाजी भाषा निर्धारित है और जहां तक संभव हो, उसी भाषा में पोस्ट भेजना चाहिए। यदि अन्यथा सूचित न किया गया हो, अंग्रेजी इस स्थल की कामकाजी भाषा है।
8 आउटसोर्सरों के बारे में व्यक्तिगत चर्चा निषिद्ध है।
किसी आउटसोर्सर के बारे में सकारात्मक या नकारात्मक टिप्पणी (उसे नाम, संदर्भ या कड़ी द्वारा पहचनाते हुए) करने की अनुमति नहीं है। (किसी आउटसोर्सर के साथ दुबारा काम करने की संभावना सूचित करने के लिए प्रोज.कॉम के ब्लू बोर्ड का उपयोग करें।)
9 कापीराइट का सम्मान करने की जिम्मेदारी पोस्टकर्ता की है।
अनधिकृत रूप से सामग्रियों की प्रतियों का उपयोग निषिद्ध है (कापारीइट, व्यावयायिक चिह्न या अन्य रूप से रक्षित) यदि प्रकाशकों से अनुमति नहीं ली गई हो, तो लेखों की मात्र कड़ियां या उनके सारांश ही प्रकाशित किए जा सकते हैं। यदि अनुमति प्राप्त कर ली गई हो, तो पोस्टिंग में इसका स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
10 कोई कानूनी व्याख्याएं नहीं।
प्रोज.कॉम की नीतियों और विशेषताओं का कानूनी अर्थघटना या उनकी कानूनी चुनौतियों की चर्चा मंचों में नहीं करनी चाहिए, उन्हें लिखित में प्रोज.कॉम के मुख्यालय को भेजना चाहिए।
11 स्थल के निर्धारित स्थलों का उपयोग करें।
मंचों में ऐसी बातों की चर्चा नहीं होनी चाहिए जिनके निराकरण के लिए इस साइट में अलग प्रावधान किए गए हैं। [ आप इस साइट के समर्पित क्षेत्रों की सूची यहां देख सकते हैं ]
12 प्रमाणित प्रो नेटवर्क के लिये चयन प्रक्रिया पर मंचों में चर्चा नहीं की जानी चाहिये।
प्रमाणित प्रो नेटवर्क के लिये चयन प्रक्रिया की ईमानदारी को बनाये रखने के लिये, प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में मंचों पर चर्चा नहीं की जानी चाहिये। प्रमाणित प्रो नेटवर्क की चयन प्रक्रिया में किसी के निजी अनुभवों से संबंधित विवरणों पर मंचों में चर्चा नहीं की जानी चाहिये, जिनमें किसी के आवेदन की स्वीकृति या अस्वीकृति के दिये गये कारण शामिल हैं। प्रश्नों को समर्थन अनुरोधके माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
13 मंचों के माध्यम से गैर-ProZ.com आयोजनों की घोषणा केवल "भाषा उद्योग आयोजन & घोषणाओं" मंच में अनुमत है।
प्रति आयोजन एक घोषणा को भाषा उद्योग आयोजन & घोषणाएं/a> मंच या अनुवाद समाचार सेवाद्वारा पोस्ट किया जा सकता है। अतिरिक्त घोषणाएं (उदा. "अनुस्मारक", "अंतिम बुलावा") अनुमत नहीं हैं। आयोजन को मंचों पर कहीं और घोषित करने की अनुमति नहीं है। गैर-अंग्रेज़ी या देश-विशिष्ट मंच के मामले में अपवाद की अनुमति है; किसी आयोजन को एक बार गैर-अंग्रेज़ी या देश-विशिष्ट मंच में (अतिरिक्त नहीं, बल्कि आयोजन तथा घोषणाएं मंच या अनुवाद समाचार में पोस्ट करने के एवज में) पोस्ट किया जा सकता है।

उपर्युक्त नियमों का पालन इस स्थल तक पहुँच पाने और इसका उपयोग करने के लिए एक आवश्यक शर्त है।

प्रवर्तन

इस स्थल के कर्मचारी और मध्यस्थ उपर्युक्त नियमों के प्रवर्तन के लिए निम्नलिखित में से कोई भी कदम उठा सकते हैं:
* स्थल के उपयोगकर्ताओं का विशिष्ट नियमों के प्रति ध्यान आकर्षित करना
* किसी नियम का उल्लंघन करने वाली पोस्टिंग को अनुमोदित नहीं करना (या उन्हें हटाना/छिपाना)
* जब कोई उपयोगकर्ता कुछ प्रकार के कार्य करें, तो उसे नियमों से संबंधित संदेश दिखाना
* नियमों का उल्लंघन करते हुए इस स्थल की जिन विशेषताओं का उपयोग किया गया हो, उन विशेषताओं तक पहुँच को अस्स्थायी या स्थायी रूप से रोकना
*प्रोफाइल या सदस्यता को समाप्त करना (केवल कर्मचारी)

मध्यस्थ और कर्मी-दल के सदस्यों को ठीक अन्य सदस्यों की भांति स्थल के नियमों के अनुसार कार्य करना होगा, और वे इन नियमों के द्वारा रक्षित हैं।

प्रोफाइल या सदस्यता की समाप्ति

उन विरल मामलों में जब नियमों का बहुत ही गंभीर उल्लंघन हुआ हो, प्रोज.कॉम के कर्मी-दल के सदस्य तुरंत प्रभाव से प्रोफाइल (और सदस्यता) को समाप्त कर सकते हैं। अधिकांश मामलों में प्रोज.कॉम समाप्ति से पहले "पीला कार्ड/लाल कार्ड" दिखाने की फुटबोल/सोकर जैसी नीति अपनाता है।

पीले और लाल कार्ड केवल कर्मी दल के सदस्यों को दिखाई देते हैं। नियमों को उनकी संख्या द्वारा निर्दिष्ट किया जाता और कार्ड के दिनांक को दस्तावेजित किया जाता है। "पीला कार्ड" या "लाल कार्ड" शब्दों का स्पष्ट उल्लेख रहता है; यदि कोई ईमेल भेजे जाएँ, तो ये शब्द उसके विषय में रहते हैं।

जिस उपयोगकर्ता को पीला कार्ड दिखाया गया हो, वह स्थल का उपयोग करता रह सकता है (कभी-कभी कुछ प्रतिबंधों के साथ), पर वह नजर में आ गया है और यदि वह फिर से किसी नियम का उल्लंघन करे, तो उसे स्थल से निकाला जा सकता है। जिस व्यक्ति की प्रोफाइल को समाप्त किया गया हो, उसे दुबारा ProZ.com में शामिल नहीं किया जाएगा।

स्पष्टीकरण

उपर्युक्त में से किसी भी नियम या उसके प्रवर्तन के बारे में स्पष्टीकरण के लिए कृपया सहायता-अनुरोध जमा करें।
All of ProZ.com
  • All of ProZ.com
  • पद खोज
  • नौकरियाँ
  • मंच
  • Multiple search